उड्डयन मंत्रालय से स्वीकृति के बाद भागलपुर से उड़ेगा 30 सीटर प्लेन

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

एयरलाइंस की टीम ने किया हवाई अड्‌डे का निरीक्षण!

राजनीतिक व प्रशासनिक सामंजस्य अगर ठीक ठाक रहा तो 40 साल बाद एक बार फिर यहां से 30 यात्रियों को लेकर हवाई जहाज उड़ान भरेगा। हवन, पूजा, आंदोलन और पैदल मार्च के 33 दिनों बाद शनिवार को विमान कंपनी राइप एयरलाइंस की टीम भागलपुर पहुंची। टीम ने हवाई अड़डे का निरीक्षण कर लिया है वह अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नागरिक विमानन व उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपेगी। मंत्रालय से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद कंपनी विमान उड़ाने की योजना पर काम करेगी। इसके पहले टीम ने नगर आयुक्त, सीटी डीएसपी, एडीएम, डीसीएलआर, डीटीओ के साथ एक बैठक कर हवाई सेवा के लिए आवश्यक सुविधा और सुरक्षा पर चर्चा की। बैठक में सांसद अजय मंडल के अलावा हवाई जहाज सेवा संघर्ष समिति के कई सदस्य भी मौजूद थे. राइप एयरलाइंस के चेयरमेन विजयेंद्र मिश्रा ने बताया यहां का रनवे अधिकतम 50 सीटर प्लेन के उड़ान के लिए उपयुक्त है। फर्स्ट फेज में 30 सीटर प्लेन उड़ाने की योजना है, जिसकी संभावनाएं तलाशी जा रही है. उड़ान के लिए इंधन भरने की व्यवस्था हो जाए तो कोई परेशानी नहीं है। सुरक्षा और जरुरी आवश्यकताओं से जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। अब देखना यह है कि हवाई जहाज संघर्ष समिति की कवायद रंग लाती है या हवा हवाई हो जाती है।

Join us on:

Leave a Comment