गृह मंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

पटना, 23 अप्रैल 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का अभिवादन कर स्वागत किया।

शिक्षा – सह – संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह- सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष – सह – सांसद श्री संजय जायसवाल एवं पूर्व सांसद डॉ० सी०पी० ठाकुर सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी केन्द्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया ।

Join us on:

Leave a Comment