नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।
तेघड़ा थाना की पुलिस जांच में जुटी।
बरौनी
तेघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी एक पंचायत केलाबारी पुस्तकालय मोहल्ला में एक विवाहिता की रविवार को घर में ही संदिग्धा अवस्था में शव मिला।इस घटना से लड़की के मायके में कोहराम मच गया।तेघरा नगर परिषद क्षेत्र मधुरापुर दक्षिण टोला वार्ड संख्या 24 निवासी शंकर सिंह ने अपनी 26 वर्षीय पुत्री काजल का विवाह 7 वर्ष पूर्व बरौनी एक केलाबारी निवासी मनीष सिंह से किया था।मनीष गांव में ही रहता था।काजल का पति मनीष 1 साल पूर्व अपना घर छोड़कर कहीं बाहर काम करने चला गया था।जो अब तक वापस नहीं आया है।काजल अपने घर में ससुर गोरेलाल सिंह,सास रीना देवी,देवर कन्हैया कुमार एवं अपने तीन संतान के साथ जीवन यापन करती थी।लोगों ने बताया कि रामनवमी के दिन काजल के भाई दीपक पूजा का प्रसाद लेकर जब अपनी बहन से मिलने पहुंचा तो घरवालों ने उसे अपनी बहन से मिलने नहीं दिया।बहुत विरोध के बाद भाई ने जब घर में प्रवेश किया तो बहन की संदिग्ध हालत में शव देखकर वह सन्न रह गया।जिसकी सूचना दीपक ने मधुरापुर अपने घरवालों की दी।जानकारी मिलते ही लड़की के घरवाले आनन फानन में लड़की के ससुराल बरौनी एक पंचायत आवास पहुंचे।तब तक काजल के ससुराल वाले अपना घर छोड़ कर फरार हो चुके थे।मृतक लड़की के घरवाले किसी तरह लाश को गाड़ी में रखकर तेघरा थाना पहुंचे।और प्रशासन से न्याय की गुहार लगानई।मृतिका के पिता शंकर सिंह एवं भाई दीपक कुमार ने बताया कि काजल के पति के घर छोड़ने के बाद से काजल के साथ ससुर काजल के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहे थे।और सास ससुर ने ही इस घटना का अंजाम दिया है।मृतिका के तीन संतान में सबसे बड़ा लड़का 5 वर्ष, दूसरा 3 वर्ष एवं सबसे छोटी 9 माह की पुत्री है।वहीं तेघड़ा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।




