नवादा- मॉर्निंग वाक पर निकले अधेड़ को पिकप ने कुचला, गई जान!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट!

मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक व्यक्ति को पिकअप भान ने रौंदते हुए फरार हो गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरेव गांव के समीप घटी है। बताया जा रहा है कि 54 वर्षीय अर्जुन साव आज सुबह करीब 4:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तभी गोविंदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप भान ने उसे रौंदते हुए फरार हो गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक अर्जुन साव के घर में 13 अप्रैल को बेटी की शादी होना था। 10 अप्रैल को तिलक समारोह निर्धारित था। पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा था, लेकिन उस समय शादी की खुशी गम में तब्दील हो गया जब लड़की की पिता की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई।

Join us on:

Leave a Comment