बेगुसराय- सीएसपी संचालक लूटकांड का खुलासा,4 गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में सीएसपी संचालक लूट कांड का खुलासा चार लुटेरा को हथियार और लूटी गई राशि के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में सीएसपी संचालक से लूट कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 बदमाशों को हथियार और लूटी गई राशि के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल डंडारी थाना क्षेत्र के बांक विष्णपुर रोड में 30 मार्च की दोपहर फायरिंग कर हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से ₹385000 रूपए की लूट की गई थी। इस घटना में एसपी योगेंद्र कुमार ने बलिया डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। टीम ने टेक्निकल और मैनुअल अनुसंधान के बाद पूरे मामले का खुलासा किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस लूट में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से लूटी गई राशि में से 193000 रूपया नगद बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक पिस्टल एक देसी पिस्तौल तीन मैगजीन कारतूस, लूट में प्रयोग किया गया एक बाइक,5 मोबाइल घटना में प्रयोग किया गया चाकू को बरामद किया है। इसके साथ ही जिस बैग में रूपया लूटा था वह बैग भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि मटिहानी थाना के रामदीरी गांव से अमन कुमार ,संदीप कुमार संतोष कुमार और चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि पूरी टीम ने पूरे वैज्ञानिक तरीके से गिरफ्तार किया है बदमाशों के पास से पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं जिसके आधार पर जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सजा दिलाने का काम पुलिस करेगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment