फूड लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन कैम्प में 18 निबंधन प्रमाण पत्र जारी

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

फूड लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन कर 18 निबंधन प्रमाण पत्र जारी

दस मार्च को प्रखण्ड कार्यालय परिसर जरमुण्डी में फूड लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन

दुमका

खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत् अभिहित अधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका के निदेशानुसार आज आठ मार्च को फूड लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन अनुमंडल कार्यालय, दुमका के खाद्य सुरक्षा शाखा में किया गया। उक्त कैम्प में 29 खाद्य कारोबारियों द्वारा निबंधन एवं 01 आवेदन लाईसेंस के लिए दिया गया, जिसमें 18 का निबंधन प्रमाण जारी किया गया। खाद्य निबंधन प्रमाण पत्र अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा खाद्य कारोबारियों को दिया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दिनांक-10.03.2022 को प्रखण्ड कार्यालय परिसर, जरमुण्डी में भी फूड लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन किया जायेगा, जो खाद्य कारोबारी किसी कारणवश इस कैम्प में शामिल नहीं हो सके वे जरमुण्डी में आयोजित कैम्प में अपना आवेदन समर्पित कर सकते है।

Join us on:

Leave a Comment