ललित कुमार पाल की रिपोर्ट
शिकारीपाड़ा निवासी प्रकाश साहा ने दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर जीता स्वर्ण पदक
शिकारीपाड़ा(दुमका)
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ढाका गांव के प्रकाश साहा जो कि वर्तमान में संत रीता मध्य विद्यालय शिकारीपाड़ा में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं ने 21 वें झारखण्ड राज्य पारा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में शामिल होकर गोल्ड मेडल हासिल किया है।प्रतियोगिता का आयोजन देवघर कमलकांत नरौने स्टेडियम में हुआ, जिसका समापन कल रविवार को हुआ। प्रकाश साहा ने टी – 44 कैटेगरी में 100 व 200 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर, स्वर्ण पदक हासिल किया। आज सोमवार को प्रकाश साहा से बातचीत के दौरान प्रकाश ने बताया कि ओड़िशा में आयोजित 20 वें राष्ट्रीय पारा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो कि दिनांक 28 मार्च से 31 मार्च 2022 तक आयोजित होने वाला है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करने का मुझे अवसर मिला है। मैं अपनी ओर से पूरी ईमानदारी एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने का प्रयत्न करूंगा।




