प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज अपने दो दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे हैं, जहां उन्होंने जिला परिषद मार्केट में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लोक कल्याण के लिए सर्वप्रथम आयुष्मान कार्ड एवं जन औषधि केंद्र को सुचारू रूप से चलाया गया। शुरुआती दौर में लोगों के बहकावे में आकर कुछ लोग जन औषधि केंद्र का लाभ नहीं ले पा रहे थे लेकिन धीरे-धीरे लोगों का विश्वास बढ़ता गया। वर्तमान में स्थिति यह है कि कुछ कुछ दवाओं का जन औषधि केंद्र में बाजार मूल्य से 90% तक कम पैसे लोगों को देने पड़ते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि 50 करोड़ लोगों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया है इसमें 2021-22 के सत्र में अब तक 2 करोड़ से अधिक लोग आयुष्मान कार्ड का लाभ भी ले चुके हैं । जन औषधि केंद्र के उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा की जन औषधि केंद्र से मिलने वाली दवाई जांच एजेंसियों के जांच के बाद ही मुहैया कराई जाती है। अतः इस केंद्र से मिलने वाली दवाई पूर्णतः विश्वसनीय है ।
वाइट- गिरिराज सिंह- केंद्रीय मंत्री




