प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार एक राज मिस्त्री को ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां कुछ देर के बाद ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना लाखों थाना क्षेत्र के शाहपुर ढाला के निकट एनएच 31 की है। बताया जाता है कि बलिया थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला वार्ड नंबर 8 निवासी योगेंद्र यादव का 30 वर्षीय पुत्र फुचो यादव उर्फ इंद्रजीत कुमार बाइक से अपने घर से बेगूसराय आ रहा था तभी शाहपुर ढाला के निकट तेज रफ्तार वाहन ने उसे ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची लाखो थाना पुलिस ने घायल फुचो यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया लेकिन इलाज के कुछ देर के बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं। युवक की मौत घर में जहां कोहराम मच गया है वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।
बाईट- रामाकांत प्रसाद एसआई लाखो थाना




