नालंदा में युवक को मारी गोली, वारदात कैमरे में कैद

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

भागनबीघा थाना क्षेत्र के मोरा तालाब इलाके के एन एच पर अज्ञात अपराधियों ने दिन दहाड़े महिंद्रा शोरूम में काम करने वाले लखी सिंह की ऊपर ताबड़तोड़ एक दर्जन गोलियां चलाया। जिसमें लखि सिंह को 3 गोली लग गई। जिस वक्त यह घटना घटी उसी वक्त रास्ते से गुजर रहे किसी शख्स के द्वारा इस गोलीबारी की घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। जैसा कि आप देख सकते हैं किस तरह से दो मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश अपराधियों ने सरेआम महिंद्रा शोरूम की ओर जा रही लक्खी सिंह के ऊपर गोलियां चला रहे हैं। हालांकि लक्खी सिंह के द्वारा भी इन दोनों अपराधियों का बड़ी हिम्मत से मुकाबला किया। अपराधियों के हाथों में पिस्टल होने के कारण वहां पर मौजूद लोगों ने भी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए लेकिन गोलियों के तड़तड़ाहट को सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा जरूर हो गए और अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की। भीड़ को देखते हुए अपराधियों ने वहां पर से भागने में ही अपनी भलाई समझी।अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। बताया जाता है कि लक्खी सिंह रोजाना की तरह अपने घर से काम करने के लिए महिंद्रा शोरूम जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बू आ रही है। फिलहाल इस मामले की जांच खुद बीएसपी विधि व्यवस्था कर रहे हैं।

बाइट।जख्मी लखी सिंह का भाई

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment