धीरज शर्मा की रिपोर्ट
नाथनगर के पीपरपांती काली स्थान के निकट हीरो शो रूम के पीछे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर लगाया गया।
शिविर का उद्घाटन युवा समाजसेवी विजय कुमार यादव, नेफ्रोलॉजी डॉ हिमाद्रि शंकर, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ सुमित शंकर, एमबीबीएस केएमसीएच डॉ मो शाकिर नदीम, जनरल फिजिशियन डॉ अनुपम झा, जनरल फिजिशियन डॉ विजय कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अजय कुमार सिंह, फिजियोथेरेपी डॉ राजीव कुमार, ललमटिया थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार, देवाशीष बनर्जी, सोपाल दा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस चिकित्सा शिविर में हृदय रोग, स्त्री व प्रसूति रोग, शिशु रोग एवं दंत रोग के अलावा सामन्य बीमारियों के इलाज को ले संबंधित चिकित्सक मौजूद थे। इस संबंध में आयोजनकर्ता युवा समाजसेवी विजय यादव ने बताया कि गरीब व असहायों की नि:स्वार्थ सेवा के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाई गई। जिसमे 14 चिकित्सकों द्वारा शिविर में आए मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ दवाओं का भी नि:शुल्क वितरण किया गया।
मौके पर सहयोगी आबिद रशीद, अप्पू साह, माना शुक्ला, अमित यादव, प्रिंस यादव, छोटू कुमार, हिमांशु कुमार मौजूद थे।




