23 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर,23 बिहार बटालियन नेशनल कैडेट कोर भागलपुर की ओर से घूरन पीरबाबा चौक एसएम कॉलेज रोड के पास राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में एनसीसी के कैडेट्स ने लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट ना चलने एवं चार पहिया वाहन पर बिना सीट बेल्ट लगाए ना चलने साथ ही साथ वाहन चलाते समय धीमी गति से चलने व मोबाइल का प्रयोग ना करें का अनुरोध करते दिखे। भागलपुर यातायात पुलिस के साथ कंधे से कंधे मिलाकर भागलपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एनसीसी के कैडेट्स तत्पर दिखे। वही 23 बिहार बटालियन एनसीसी के अधिकारियों ने कहा हम लोगों का लक्ष्य है सड़क दुर्घटना कम से कम हो साथ ही भागलपुर में जाम की समस्या खत्म हो।

कार्यक्रम में सृष्टि स्वराज के साथ मोनी चांदनी लूसी, राहुल यादव के साथ विवेक, कृष्णा नंदन के साथ शिवम आशुतोष और अंशु शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment