अपराधियों ने दंपत्ति को मारी गोली, चिंताजनक स्थिति में पावापुरी रेफर!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट


खबर नवादा से है जहां बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने दंपति को गोली मार दी जिससे दोनों पति-पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गए। अकबरपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर चेता बिगहा के समीप अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। दोनों की पहचान फरहा गांव निवासी रवि रंजन और उनकी पत्नी ज्योति सिन्हा के रूप में हुई है। और दोनों शहर के जेल रोड में एक क्लीनिक का संचालन करते हैं। घायल रवि रंजन ने बताया कि वह क्लीनिक बंद कर अपने गांव फरहा लौट रहे थे। इसी दौरान चेता बिगहा के समीप बाइक पर सवार दो अपराधी आते हैं और ताबड़तोड़ गोली मार कर चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि सद्भावना चौक के समीप वह तेरह धुर जमीन लिए है। जिसकी रजिस्ट्री को लेकर जमीन मालिक पप्पू और प्रदीप के साथ अक्सर कहासुनी हो रही है। इसी को लेकर उन्होंने गोली चलाई जाने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि दोनों ने पूर्व में धमकी भी दे चुके हैं। दोनों की इस स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया है।पति को दो गोली कंधे और कमर में लगी है जबकि पत्नी को एक गोली पीठ में लगी है।फिलहाल इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment