प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव के वार्ड नंबर 2 की है। बताया जाता है कि मोहम्मद इलियास का 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रब्बान घर में अकेले थे और आज दोपहर उसने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। बताया जाता है कि मोहम्मद रब्बान परिवारिक विवाद की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी घरवालों को तब मिली जब उसके घर मां पहुंची तो घर के अंदर वह मृत था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या का मामला मान कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मोहम्मद रब्बान ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है।
बाईट- परिजन




