ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
दुमका
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने फूलो झानो आशीर्वाद योजना की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अभियान चलाकर हड़िया बेचने वाली महिलाओं को चिन्हित करने का निर्देश दिया है साथ ही उन्हें फूलो झानो आशीर्वाद योजना से आच्छादित करने को कहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे महिलाओं को चिन्हित करते हुए बेहतर रोजगार से जोड़ा जाए। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी यह प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं की उनके प्रखंड में किसी भी महिलाओं के द्वारा हड़िया नहीं बेचा जाता है।
उन्होंने कहा कि पलाश मार्ट में जिले में उत्पादित सभी सामग्री उपलब्ध रहे इसे सुनिश्चित करें। प्रखंडवार पलाश मार्ट हेतु जिन सामग्री को उपलब्ध कराया जाना है,उसे उपलब्ध कराया जाय।
उन्होंने परिसदन दुमका में पलाश मार्ट तथा मयूराक्षी सिल्क के आउटलेट को खोलने का निर्देश दिया।




