पूर्व DGP विनय कुमार कुमार हुये सेवानिवृत,दी गई भावपूर्ण, गरिमामय विदाई!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिहार पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके सम्मान में भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार की पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर महानिदेशक स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों में श्री जितेंद्र सिंह गंगवार, श्री जितेंद्र कुमार, श्री कुंदन कृष्णन, श्री पंकज दराद सहित पूर्व महानिदेशक (BSAP) श्री ए.के. अंबेडकर तथा बिहार पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। समारोह में पुलिस विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भी उपस्थित होकर सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार के प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएँ व्यक्त की।

समारोह के दौरान बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने श्री विनय कुमार के कार्यकाल के दौरान उनके नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा एवं पुलिस संगठन के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय भावी जीवन की कामना की। साथ ही, बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे श्री विनय कुमार को उनके नए कार्य के लिए भी शुभकामनाएँ दीं।

Join us on: