मधुबनी- 10 कांडों के फरार अभियुक्त लक्ष्मण यादव समेत एक अन्य गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बिस्फी थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 कांडों में अभियुक्त बताए जा रहे एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। वहीं, आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे दूसरे युवक को भी पुलिस ने दबोच लिया।
पहली कार्रवाई में बिस्फी थाना के एसआई राजेश कुमार ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर बिस्फी थाना क्षेत्र के मोतनाजे गांव के लाल बहादुर यादव के पुत्र लक्ष्मण यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लक्ष्मण यादव कई मामलों में आरोपी है और करीब 10 कांडों में अभियुक्त बताया जा रहा है। पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के लिए बड़ी समय से तलाश थी।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे शिवम कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बिस्फी के अशोक मंडल का पुत्र शिवम कुमार मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामला अवैध हथियार लहराने से जुड़ा है। इस मामले में पूर्व में ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। छापेमारी दल में थाना के एस आई राजेश कुमार एवं पुलिस बल शामिल रहे।
इस संबंध में बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया है कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवस्यक कानूनी प्रक्रिया करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे थाना क्षेत्र मे फरार आरोपियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Join us on: