नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा : बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका /सहायिका संघ नवादा इकाई द्वारा सोमवार को नवादा समाहरणालय गेट पर 10 सूत्री मांगों को लेकर धारणा प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद ने किया जबकि संचालन संघ के महामंत्री रोसाना काजमी द्वारा किया गया । धारणा प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री ने कहा कि नवादा जिला की सेविका सहायिका का श्रम शोषण किया जा रहा है साथी हमलोग पर पदाधिकारियों द्वारा अत्याचार किया जा रहा है जो अब सहा नहीं जा रहा है । इतना कम मानदेय दिया जा रहा है कि गुजर- बसर तो दूर , परिवार के समक्ष भुखमरी उत्पन्न होने लगा है ।यह शोषण 35- 40 वर्षों से से किया जा रहा है, लेकिन अब पानी सर से ऊपर हो चुका है । हमलोग अब बर्दाश्त नहीं करेंगे , अब आंदोलन के शिवाय कोई दूसरा चारा नहीं है । कई बार हर विषयों पर शिष्टमंडल के साथ बैठक किया गया , लेकिन हल नहीं निकला। हमलोगों की मांगों का नोटिस नहीं किया जाता है। हमारी सेवा को नियमित किया जाय,दिया गया घटिया किस्म के मोबाईल को वापस लिया जाय,नई शिक्षा नीति के तहत स्कूल से टैगिंग पर बिना वेतन निर्धारण के नहीं किया जाय,बिना कारण के उषा कुमारी एवं अनीता कुमारी सेविका को चयन मुक्ति वापस लिया जाय आदि समेत संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग किया गया है ।




