गोपालगंज- पति के साथ घर लौट रही शिक्षिका को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत,पति की हालत भी गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट – अवधेश कुमार!

गोपालगंज। जिले के मांझा थाना क्षेत्र भड़कुईया मोड़ के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला विशिष्ट शिक्षिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर दो लखपतिया मोड़ निवासी विजय कुमार राम की 52 वर्षीय पत्नी शांति प्रभा देवी के रूप में की गई।जो मांझागढ़ प्रखंड के
लंगटू हाता गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशिष्ट शिक्षक के पद पर तैनात थी।
दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि शिक्षिका शांति प्रभा रोज की तरह शनिवार को भी अपने पति विजय राम के साथ स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बाद अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थीं। जैसे ही वे मांझा थाना क्षेत्र के भड़कुईया मोड़ के पास पहुँचीं, तभी एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि शिक्षिका ट्रक के नीचे आ गई जबकि उसका पति सड़क के दूसरे तरफ जा गिरा। महिला जब तक सम्भल कर उठना ही चाह रही थी कि तभी ट्रक पिछला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया जिसके कारण मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, स्कूटी चला रहे उनके पति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल पति को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
शिक्षिका की अचानक हुई दर्दनाक मौत की खबर मिलते ही शिक्षा जगत और उनके सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश व मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।बताया जाता है कि शांति प्रभा 2006 में शिक्षिका के पद पर ज्वाइन की थी। लेकिन 2025 मांझा के। उत्क्रमित विद्यालय में ज्वाईन की थी। उन्होंने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई है दो बेटी और दो बेटा है जिनकी शादी कर चुकी है!

Join us on: