पटना- जन सुराज नेता अनिल यादव को अपराधियों ने गोलियों से भूना, मचा हड़कंप!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना में जन सुराज पार्टी के नेता अनिल यादव को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल अनिल यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली थाना अध्यक्ष कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है। वहीं, घटना को लेकर जन सुराज के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर भी घायल नेता अनिल यादव से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अनिल यादव को चार गोलियां लगी हैं और भगवान से प्रार्थना है कि वे जल्द ठीक हो जाएं।

प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि जवाब देना चाहिए कि अगर यह जंगलराज नहीं है तो क्या है?

बाइट – प्रशांत किशोर, जन सुराज

बाइट – कृष्ण मुरारी प्रसाद, थाना अध्यक्ष, कोतवाली पटना

Join us on: