कटिहार- मासूम बच्ची पर खिड़की से केमिकल अटैक, बुरी तरह झूलसी, एसिड होने की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रिंस कुमार!

कटिहार जिला मे खिड़की से फेंके गए संदिग्ध ज्वलनशील पदार्थ से 12 वर्षीय बच्ची झुलसी, एसिड एटेक की आशंका, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से संदिग्ध पदार्थ के नमूने लिए कटिहार जिले के सालमारी थाना क्षेत्र के हरलगा गांव में सोमवार की मध्य रात्रि एक 12 वर्षीय बच्ची पर खिड़की से कथित रूप से ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, स्थानीय लोग एसिड फेंके जाने की आशंका जाता रहे हैं जानकारी के अनुसार, हरलगा गांव निवासी अशरफुल हक की 12 वर्षीय पुत्री सोमवार की रात अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान खिड़की से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित रूप से कोई तीव्र ज्वलनशील तरल पदार्थ बच्ची पर फेंक दिया। शरीर पर पड़ते ही बच्ची दर्द व जलन से चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर पिता कमरे में पहुंचे। बताया जाता है कि बच्ची को उठाने के दौरान उसके शरीर पर लगे पदार्थ के संपर्क में आने से पिता का हाथ भी झुलस गया। घटना के बाद बच्ची को बारसोई अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा बच्ची पर एसिड फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, फेंके गए पदार्थ की वास्तविक प्रकृति क्या थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की सूचना पर सालमारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने संग्रहित किए हैं। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join us on: