उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी एवं मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने वेतन का चेक सौंपा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं पथ निर्माण मंत्री श्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा

पटना, 19 सितम्बर 2026 आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं पथ निर्माण मंत्री श्री कुमार शैलेन्द्र ने अपने एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये सौंपा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंद लोगों की सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है। समाज के सक्षम लोगों की सहभागिता से राहत एवं सहायता के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

Join us on:

और पढ़ें