रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ राष्ट्रसेवा के सफर को नमन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इसके तहत सभी प्रखंडों और विधानसभा क्षेत्रों में ‘सरकार आपके द्वार’ समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मार्च 2027 तक ‘कायाकल्प अभियान’ के माध्यम से विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ स्वच्छता और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को और प्रभावी बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दीप जलाकर विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प को मजबूत करने की अपील की।
बाइट – सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार




