:- रवि शंकर अमित!
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बुधवार को बिहार के प्रवास पर रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई एवं जमीनी सर्वेक्षण
शिवराज सिंह चौहान बाढ़ से हुए फसल नुकसान का लेंगे जायजा
सुबह 11 बजे हाजीपुर के तेरसिया और सरायपुर गांवों में किसानों और आमजनों से मिलेंगे केन्द्रीय मंत्री
दोपहर 12:15 बजे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ पटना में।आपदा प्रबंधन बैठक में होंगे शामिल
राहत और बचाव कार्यों के साथ किसानों को दी जाने वाली सहायता की करेंगे समीक्षा
दोपहर 1:45 बजे मुंगेर के नवाबगढ़ी राहत शिविर पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से सीधे मुलाकात करेंगे शिवराज सिंह चौहान
दोपहर 3:00 बजे नवगछिया के कोजीकरैया बांध का भी केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे निरीक्षण
शाम 5:00 बजे भागलपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के राहत शिविर में प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे शिवराज सिंह चौहान
भागलपुर जिले में देर रात तक बाढ़ पीड़ितों से मिलने के बाद रात्रि विश्राम भागलपुर में करेंगे
केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों की टीम भी रहेगी केन्द्रीय मंत्री के साथ मौजूद
अगले दिन 17 सितंबर को बाढ़ राहत शिविरों का दौरा करते हुए पटना वापस आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान



