स्वर्ण व्यवसाई को बंधक बनाकर डकैती कर लाखों की संपत्ति ले उड़े

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में कोरोना संक्रमण के बीच एक बार फिर अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई को बंधक बनाकर डकैती कर लाखों की संपत्ति ले गए

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में कोरोना संक्रमण के बीच एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए  स्वर्ण व्यवसाई को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है । घटना बछवारा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा बाजार की है । मिली जानकारी के अनुसार बछवारा बाजार स्थित राज लक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान में तकरीबन 2:00 बजे रात 5 की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे और स्वर्ण व्यवसाई श्याम कुमार दास को सर्वप्रथम बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की एवं  तिजोरी काटकर तकरीबन 23 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। देखा जाए तो घटना स्थल बीच बाजार में अवस्थित है तथा पूरी रात लोगों का आवागमन वहां पर जारी रहता है । बछवारा स्टेशन एवं बछवारा एनएच 28 के बीच अवस्थित इस दुकान में अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम देना कहीं न कहीं प्रशासन पर भी बड़े सवाल खड़े कर रही है । हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद बछवारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है । अपराधियों के द्वारा फेंके गए खाली डब्बे के सहारे भी पुलिस अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच की भी बात कह रही है ।

बाइट- श्याम कुमार दास – पीड़ित

बाइट- मुरारी दास -पीड़ित के परिजन 

Join us on:

Leave a Comment