बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब के दलित सीएम को बदनाम करने का आरोप लगाकर मोदी का पुतला फूंका‌। दरअसल पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विरोध के दौरान बिना सभा के वापस लौटना पड़ा था इसको लेकर भाजपा लगातार पंजाब सरकार और कांग्रेस पर प्रधानमंत्री के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं बेगूसराय में कांग्रेस ने भी भाजपा पर दलित सीएम को बेवजह बदनाम करने का आरोप लगा भाजपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की गारंटी गृह मंत्रालय के अधीन है ऐसे में सुरक्षा में चूक हुई है तो गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए और पंजाब के दलित सीएम को बदनाम नहीं किया जाए। क्योंकि पीएम की सुरक्षा केंद्र सरकार गृह मंत्रालय और स्पेशल टास्क फोर्स की होती है ऐसे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया है तो गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए ना कि एक दलित सीएम को बेवजह बदनाम किया जाए। पीएम लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं वहां सभा में भीड़ नहीं थी इसलिए उन्हें वापस लौटना पड़ा और वे सुरक्षा में खिलवाड़ का आरोप लगाकर कांग्रेस व पंजाब सरकार को बेवजह बदनाम करने का काम कर रही है।
बाईट- रजनीश कुमार, कांग्रेस नेता
बाईट- रत्नेश कुमार टुल्लू, कांग्रेस नेता

Join us on:

Leave a Comment