जमुई – मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से दो सगे मासूम भाई की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट पुरुषोत्तम कुमार


जमुई में आज गणपति विसर्जन खुशी नहीं, मातम लेकर आया। सोनो में मूर्ति विसर्जन देखने गए दो मासूम सगे भाई नहर में डूब गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ दो चिराग बुझने से पूरा परिवार उजड़ गया है। सवाल वही है – त्योहार के उत्साह में हम अपने बच्चों से नजर क्यों हटा लेते हैं?

जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। टीकलाई आहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बाबूडीह निवासी और खैरा थाना में तैनात गृह रक्षा वाहिनी के जवान शंकर चौधरी के दो बेटों के रूप में हुई है – 11 साल का अमरजीत चौधरी जो पांचवीं कक्षा में पढ़ता था, और 6 साल का रुद्र प्रताप जो अभी एलकेजी में था।

बताया जा रहा है कि गांव में मूर्ति विसर्जन हो रहा था, भीड़ लगी थी। दोनों भाई भी आहार के किनारे खड़े होकर विसर्जन देख रहे थे, तभी पैर फिसला और दोनों गहरे पानी में चले गए। जब तक परिजन और गांव वाले दौड़कर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

शंकर चौधरी के परिवार में दो बेटियां और तीन बेटे थे। अमरजीत सबसे बड़ा और रुद्र मंझला बेटा था। सबसे छोटा बेटा अभी गोद में है। एक साथ दो बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम पसरा है।

ये सिर्फ हादसा नहीं, ये लापरवाही की कीमत है। त्योहार हो, मेला हो या विसर्जन – हम अपने बच्चों को भीड़ में अकेला छोड़ देते हैं। हमें लगता है बच्चा बगल में ही तो है, देख रहा है। लेकिन 2 सेकंड की नजर हटी नहीं कि गहरा पानी, तेज धार और फिसलन भरा घाट एक बड़ी घटना को अंजाम दे देता है।

  1. विसर्जन के दौरान 12 साल से कम उम्र के बच्चों को नहर, आहार या नदी किनारे बिल्कुल न ले जाएं।
  2. अगर ले जाना ही पड़े तो हाथ पकड़कर रखें, अकेला न छोड़ें।
  3. गांव के मुखिया और पूजा समिति को चाहिए कि विसर्जन स्थल पर रस्सी और बैरिकेडिंग जरूर लगाएं।

एक पल की असावधानी, जिंदगी भर का पछतावा बन जाती है। आज बाबूडीह के इस परिवार ने अपने दो लाल खो दिए हैं। इधर पुलिस ने दोनों के सब को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की प्रक्रिया में जुटी है तो वहीं मृतक के परिवार में ही नहीं बल्कि पूरे इलाके में इस घटना के बाद मातम पपसरा हुआ है!

Join us on: