ऋषिकेश की रिपोर्ट
जन अधिकार पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया। राजू दानवीर ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा हर एक बिहारी का हक है और इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। हम विशेष दर्जा, किसानों को एमएसपी और वार्ड सचिव की मांगों को लेकर 10 जनवरी को प्रदेश भर में व्यापक रेल चक्का जाम प्रदर्शन करेंगे।
राजू दानवीर ने ये बातें आज कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखकर थरथरी में कंबल वितरण अभियान की शुरुआत कर कही। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य के दर्जा के अलावा किसानों के लिए एमएसपी और लाखों वार्ड सचिवों की मांग का भी हम और हमारी पार्टी समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि यह किसानों का देश है और अन्नदाताओं के साथ हम अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिस तरह से सरकार ने तीनों काले कानून वापस लिए, उसी तरह अब एमएसपी की गैरन्टी या कानून की हम मांग करते हैं। आखिर कब तक किसान भाई अपनी खून पसीने से उपजायी फसल को औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर रहेंगे।
बाइट।राजू दानवीर प्रदेश युवाध्यक्ष जाप
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




