रिपोर्ट – सुमित कुमार!
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज मुंगेर दौरा ,तारापुर में मां की प्रतिमा पर करेंगे पुष्पांजलि- गंगटा में पेंशनधारियों को डीबीटी से राशि अंतरण कार्यक्रम में होंगे शामिल.
मुंगेर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज को मुंगेर जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे केएम कालेज, बेलारी, असरगंज स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे लखनपुर स्थित निजी आवास के लिए रवाना होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बीएड कालेज, पार्वती नगर पहुंचेंगे। यहां वे अपनी मां पूर्व विधायक पार्वती देवी की प्रतिमा पर नमन करते हुए पुष्पांजलि व माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद गंगटा मोड़ स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अगस्त 2026 की पेंशन राशि का डीबीटी के जरिए अंतरण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भीम बांध पहुंचेंगे और वहां मौजूद लोगों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में वे गंगटा स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से स्टेट हैंगर, पटना के लिए रवाना होंगे।
बाइट: निखिल धनराज जिलाधिकारी मुंगेर
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
पूर्वाह्न 11:00 बजे – के०एम० कॉलेज, बेलारी, असरगंज हेलीपैड पर आगमन एवं लखनपुर निजी आवास के लिए प्रस्थान।
*बी०एड०कॉलेज, पार्वती नगर, तारापुर, मुंगेर आगमन एवं स्मृतिशेष माताश्री की प्रतिमा को नमन एवं पुष्पांजलि / माल्यार्पण।
*गंगटा मोड़ स्थित कार्यकम स्थल पर आगमन एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिग के द्वारा माह अगस्त-2026 का पेंशन भुगतान DBT के माध्यम से राशि अंतरण एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेना।
भीम बांध आगमन एवं उपस्थित लोगों से मिलने का कार्यक्रम।
गंगटा स्थित हेलीपैड पर आगमन एवं स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान।




