रिपोर्ट -राजीव कुमार झा!
अपने घर के दरवाजे पर बैठे पिता-पुत्र ने आपसी विवाद में पड़ोस के पिता-पुत्र को गोली मारकर कर किया घायल, इलाज जारी!
मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिरौल गांव से बुधवार की सुबह एक बड़ी घटना निकल कर सामने आ रही है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आरोपी के पौधे का पानी घायल व्यक्ति के यहां आने पर मना किया गया। जिससे गुस्साए आरोपी पिता-पुत्र रामलखन सिंह और शक्ति सिंह ने गोली चला दी। गोली लगने से घायल दोनों व्यक्ति की उठाकर नजदीक के सरकारी अस्पताल खजौली ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी के लिए रेफर कर दिया। जहां से दोनों घायल पिता पुत्र को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मधुबनी सदर हॉस्पिटल में इलाजरत राजा कुमार सिंह और उसके पिता राधे सिंह ने घटना को लेकर बताया है कि उसके पड़ोसी रामलखन सिंह और उसके पुत्र शक्ति सिंह ने घर के दरवाज़े पर सुबह 6 बजे बैठे थे। उसी समय दरवाजे पर दोनो पिता पुत्र आकर पिस्टल से दोनों पर गोली चला दिया। गोलीबारी में गोली राधे सिंह को बाएं और पुत्र राजा कुमार सिंह को दाहिने हाथ में लगी। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें प्रखण्ड अस्पताल लाया गया, लेकिन उन्हें खजौली पीएचसी से रेफर कर मधुबनी सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया।
घटना खजौली थाना क्षेत्र के बिरौल गांव की बताई जा रही है। जहां घायल दोनों व्यक्ति और आरोपी का घर अगल बगल ही बताया जा रहा है। आरोपी ने अपने घर के पास फूल के कुछ पौधे लगा रखे थे, जिसमें वो रोज पानी देता था। पौधे का पानी घायल व्यक्ति राधे सिंह को और पुत्र राजा कुमार सिंह के घर में आ जाता था। जिस को लेकर बार-बार मना किया जाता था। लेकिन आज मना करने पर पिता रामलखन सिंह और उसके पुत्र शक्ति सिंह ने गोली चला दी। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन मामले को लेकर इलाके में चर्चा का वाजार गर्म है।
बाइट: राजा कुमार सिंह, घायल पुत्र




