जामा प्रखंंड के सभी सरकारी कार्यालयों में पचास प्रतिशत क्षमता के साथ कार्य संचालित!

SHARE:

जामा ब्यूरो की रिपोर्ट

कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए किए जा रहे है सभी कार्य- बीडीओ

जामा(दुमका)

कोविड 19 की तीसरी लहर में ज्यादातर सरकारकर्मी संक्रमित पाये जा रहे हैं| इसको ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने सभी सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को 50 प्रतिशत कार्यरत पद की पाली बनाने और कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्य का निर्देश जारी किया हैं।जामा प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय में भी कोविड गाइड लाइन के अनुसार कार्य लिए जा रहे हैं। बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि जामा प्रखण्ड कार्यालय के 14 स्वीकृत पद है लेकिन 7 ही कार्यरत है| इसलिए शारिरिक दूरी बनाकर मास्क सेनिटाइजर का प्रयोग कर काम किया जा रहा है।वहीं अंचल कार्यालय में भी कुल 5 स्वीकृत पद में दो कार्यरत हैं और कोविड गाइड लाइन के मद्देनजर काम किया जा रहा है|अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल ने बताया कि सरकार का उद्देश्य संरक्षण से बचाव करते हुए कार्य संचालित किया जाना है|उसमें कहीं कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। बीईईओ लीला कुमारी उपाध्यक्ष ने बताया कि सभी सरकारी विद्यालयों में भी शिक्षक पाली में आ कर उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं| साथ ही साथ कोविड 19 से बचाव एवं वेक्सिनेशन पर जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment