रिपोर्ट – अमित कुमार!
वीर कुंवर सिंह पार्क, आर ब्लॉक से राजभवन की ओर मार्च के लिए अभ्यर्थी जुटेंगे।
18 दिनों से अनशन पर बैठे हैं पीएचडी धारक अभ्यर्थी।
आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगें—
सहायक प्राध्यापक बहाली में UGC रेगुलेशन 2018 की टेबल 3A लागू करने की मांग।
अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष करने की मांग।
विश्वविद्यालयों में अस्थायी और नियमित बहाली सुनिश्चित करने की मांग।
डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग।
बिहार के विश्वविद्यालयों में वर्षों से कार्यरत अतिथि शिक्षकों का 65 वर्ष की आयु तक सेवा समायोजन करने की मांग।
नियमित और स्थायी सहायक अध्यापक बहाली की मांग को लेकर आंदोलनकारी आज राजभवन मार्च करेंगे।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा पहले ही संभाल रखा है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना किया जा सके!




