वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट!
ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला महुआ,पैसे के विवाद में लाइन होटल बना रणक्षेत्र!
बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ महुआ थाना क्षेत्र के कुशहर चौक पर स्थित साहू लाइन होटल, पर बदमाशो की ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी मच गई।बदमाशो ने होटल के कर्मी और होटल संचालक को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की हालांकि पुलिस ने 3 राउंड फायरिंग होने की पुष्टी करते हुए बताया है कि मौके से तीन खोखा बरामद किया गया है।बता दे कि साहू लाइन होटल पर खाना खाने के बाद पैसा नहीं देने को लेकर पहले बदमाशो और होटल संचालक के बीच विवाद हुआ जिसके बाद सभी बदमाश फिर से होटल पहुंचे और होटल संचालक के साथ गाली गलौज की जिसके बाद सभी चले गए लेकिन तीसरी बार फिर से बदमाश होटल पहुंचे लेकिन इस बार होटल वालो ने बदमाशों की पिटाई कर दी जिससे बौखलाए बदमाश चौथी बार पहुंचे और होटल को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।इस गोलीबारी में होटल के राजीव और सतीश कुमार घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में महुआ अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहाँ दोनो का ईलाज किया गया।इधर घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया।पुलिस गोली चलाने वाले अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है।



