युगों तक याद किये जायेंगे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी : संजय सरावगी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना 16 अगस्त 2026

‘अटल ज्ञान संवर्धन परिषद’ द्वारा अटल जी के पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण सह संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि अटल जी अपने ज्ञान, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं विकास की राजनीति के लिये युगों तक याद किये जायेंगे। उन्होंने भाजपा को तो दिशा दी ही है, लेकिन देश के राजनीति में वे अजातशत्रु भी रहे । भाजपा के संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया ने उनके साथ बिताये दिनों को याद किया एवं सभी को उनसे सीख लेकर संगठन का काम करने के लिये कहा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि हमारी पीढ़ी को उनके साथ काम करने का अवसर तो नहीं मिला, लेकिन अटल जी ऐसे नींव है, जिस पर पीढ़ी को नाज है और उनका जीवन ही हमारे काम का आधार है। कार्यक्रम को बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव एवं विधायक रत्नेश कुशवाहा ने भी संबोधित किया। अटल जी की याद में आम एवं अमरूद के दो फलदार वृक्ष भी लगाये गये। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले नवनितम कुणाल, रामाशीष तिवारी, दिग्ििवजय ओझा, शिशु रंजन, अभिनव, जितेन्द्र, नीरज समेत बिहार से आये सैकड़ों से ज्यादा गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Join us on: