नगर परिषद मोकामा द्वारा विभिन्न स्थलों पर किया गया अलाव का इंतजाम!

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट

भीषण ठण्ड को देखते हुए नगर परिषद मोकामा द्वारा विभिन्न स्थलों पर किया गया अलाव की व्यवस्था:: आज से नगर परिषद मोकामा द्वारा भीषण ठण्ड को देखते हुए एक अच्छी पहल की गयी है, विभिन्न चौक चौराहो जैसे कि स्टेशन के पास,थाना चौक, बाजार चौक, तेराहा, चिंतामणिचक, मोकामा घाट आदि स्थान पर अलाव जलाया गया, स्थानीय लोगो द्वारा प्रसन्ता जाहिर किया गया एवं अलाव का आंनद लेते दिखे। कार्यपालक पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार ने बताया कि ठण्ड काफी बढ़ गयी है जिसको देखते हुए सुबह एवं शाम को अलाव की व्यवस्था कि गयी है, जरुरत पड़ने पर संज्ञान में आने पर अन्य जगह भी इसकी व्यवस्था की जायगी एवं सभी लोगो से अनुरोध किया कि कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, सभी लोग बिना जरूरत के घर से बाहर न निकले एवं मास्क जरूर पहने।

Join us on:

Leave a Comment