नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
हसनपुरा गांव के समीप हाईवा के चपेट में आने से एक महिला की मौत
कादिरगंज ओपी क्षेत्र के हसनपुरा गांव के समीप हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान शादीपुर गांव निवासी भोला यादव की 35 वर्षीय पत्नी अनु देवी के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला कादिरगंज बाजार से खाद लेकर अपने घर जा रही थी, तभी हसनपुरा गांव के समीप वह हाईवा की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




