बिहार विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह किया ध्वजारोहण!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद में भी शान से तिरंगा फहराया गया। विधानसभा परिसर में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने झंडारोहण किया, जबकि बिहार विधान परिषद परिसर में परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान हुआ और मौजूद लोगों ने तिरंगे को सलामी दी।
वहीं, बिहार विधान परिषद परिसर में परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। दोनों सदनों में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Join us on: