गयाजी – जहरीली गैस से चार लोगों की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हुआ हादसा!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत गढ़ करमौनी गांव में कुएं में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से चार ग्रामीणों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि चारों ग्रामीण कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरे थे. इसी दौरान कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से उनका दम घुट गया.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. अब तक दो लोगों के शव कुएं से बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि दो अन्य ग्रामीणों की तलाश जारी है. स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. शेरघाटी एसडीओ, डोभी बीडीओ समेत अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. प्रशासन की निगरानी में कुएं से दोनों अन्य लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है.

Join us on: