व्यवसायी गोली मारने से भारी आक्रोश,चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

रुपयों से भरा झोला छीनते समय व्यापारी को मारी गई गोली, जयनगर चैंबर ने सुरक्षा एवं पेट्रोलिंग बढ़ाने का किया मांग

चैंबर के अधिकारियों ने बैठक कर जिला प्रशासन से सुरक्षा से संबंधित चिंता जाहिर किया

मधुबनी जिले के जयनगर मे रात के समय करीब 10:20 बजे कमला रोड के रहने वाले किराना व्यवसायी टिंकू महतो के साथ हुए जानलेवा लूटकांड की घटना ने पूरे व्यापारी समुदाय में हड़कंप मचा दिया है। अज्ञात हमलावरों ने रुपयों से भरा झोला छीनने के प्रयास के दौरान टिंकू महतो पर गोली चला दिया, जो व्यापारी के पेट में लगी, अपराधियों द्वारा व्यापारी को निशाना बनाया कर दो गोली चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय व्यापारी और व्यापारिक संगठन जयनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने आपात बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष नारायण बेसवाल, महासचिव अनिल बरौलिया, कोषाध्यक्ष ध्रुव नारायण साह के साथ अन्य सदस्य राजेश मुरारका, दिनेश जांगिड़, गिरधारी सर्राफ, पवन यादव एवं कई व्यापारी मौजूद रहे। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने व्यवसायिक गतिविधियों को प्रभावित किया है। यदि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो व्यापारी अपनी दुकानें खोलकर कारोबार नहीं चला पाएंगे। बैठक के बाद सभी प्रतिनिधियों ने जयनगर थाना पहुंचकर वहां के थाना पदाधिकारी व स्थानीय प्रशासन को अपनी चिंता से अवगत कराया। व्यापारियों ने पुलिस से आग्रह किया कि कमला रोड स्थित पुलिस पिकेट में चौबीसों घंटे पैनी निगरानी रखी जाए एवं शहर में विशेष तौर पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी वारदातों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। चैंबर अधिकारियों ने पुलिस पदाधिकारियों से यह भी अनुरोध किया है कि उनकी शिकायत एवं सुरक्षा मांगों को त्वरित कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक एवं बिहार सरकार तक पहुंचाया जाए। चैंबर के अधिकारी व व्यापारी नारायण बेसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम सब शांति चाहते हैं पर सुरक्षा न होने पर व्यापार सुचारू रूप से केसे चलाए। वहीं चैंबर के महासचिव अनिल बरौलिया ने कहा कि चैंबर आवश्यकता अनुसार शहरों में सामूहिक पैट्रोलिंग का विकल्प भी अपनाए जाए। पवन यादव ने प्रशासन से मांग किया है की जिला पुलिस निगरानी को तेज कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। आगे चेम्बर प्रतिनिधियों ने कहा है स्थानीय लोग और व्यापारी समुदाय इस तरह की घटना की निंदा कर रहे हैं। जल्द से जल्द कानून व्यवस्था को और मजबूती से बहाल करने की उम्मीद जताया हैं। तो वहीं इस मौके पर जयनगर थाना में अपर थानाध्यक्ष जीता कुमारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे, साथ ही डीएसपी सदानंद कुमार से फोन पर बातचीत के दौरान व्यापारियों ने अपनी चिंता जाहिर किया है। अनुमंडल पुलिस और जिला प्रशासन ने व्यापारियों से कहा है कि प्रारंभिक तौर पर जांच शुरू कर दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज किया जा रहा है। साथ ही संलिप्तों का शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join us on: