:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय में स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में बड़े पैमाने पर तिरंगा झंडों का निर्माण कराया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से करीब एक लाख 20 हजार तिरंगा झंडों के निर्माण का आदेश दिया गया है, जबकि विभिन्न स्वयं सहायता समूहों और अन्य इकाइयों के माध्यम से करीब दो लाख तिरंगा झंडे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। आपको बताते चले कि स्वतंत्रता दिवस से पहले बेगूसराय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। तिरंगा निर्माण के काम में बड़ी संख्या में महिलाएं जुटी हुई हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं पूरे उत्साह और लगन के साथ राष्ट्रीय ध्वज तैयार कर रही हैं।जिला प्रशासन का प्रयास है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायतों और आम नागरिकों तक पर्याप्त संख्या में तिरंगा झंडे उपलब्ध कराए जा सकें।जिले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों और अन्य इकाइयों के माध्यम से करीब दो लाख तिरंगा झंडों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से लगभग एक लाख 20 हजार तिरंगा झंडों के निर्माण का आदेश दिया गया है।तिरंगा निर्माण के इस अभियान से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है। महिलाएं देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने में जुटी हैं। इस को लेकर जीविका दीदियां पूरे उत्साह, लगन और समर्पण के साथ तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटी हुई हैं। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को रोजगार का अवसर भी मिल रहा है।बेगूसराय जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान जिले के अधिक से अधिक घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। साथ ही लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया जा सके।तिरंगा निर्माण में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी इस अभियान को रोजगार और राष्ट्रभक्ति, दोनों से जोड़ रही है।
बाइट जीविका दीदी
बाइट जीविका दीदी
बाइट जीविका दीदी




