मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर खादी मॉल जाकर बुनकरों से किया संवाद

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर खादी मॉल जाकर बुनकरों से किया संवाद, हथकरघा उद्योग से जुड़े कामगारों को सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का दिया भरोसा

मुख्य बिंदु :-

मुख्यमंत्री ने खादी मॉल से खादी उत्पाद की खरीददारी की।

मुख्यमंत्री ने लोगों से हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की।

पटना 07 अगस्त 2026 :- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने गांधी मैदान स्थित खादी मॉल जाकर बुनकरों द्वारा तैयार उत्पादों को देखा और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने मिथिला पेंटिंग के कलाकारों से बातचीत करते हुए पारंपरिक लोक कला को बढ़ावा देने में सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने बुनकरों और कारीगरों के कौशल की सराहना करते हुए कहा कि इन शिल्पकारों ने बिहार की पारंपरिक लोककला को समृद्ध किया है और इसे वैश्विक पहचान दिलाई है। आज देश और दुनिया में हथकरघा उत्पादों की मांग बढ़ी है। हथकरघा उद्योग से जुड़े बुनकरों एवं कामगारों की हरसंभव मदद सरकार करेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खादी मॉल से खादी उत्पाद की खरीददारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी चीजों और खादी के उद्योग को बढ़ावा देने के लिए खरीददारी की है। उन्होंने लोगों से हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की।

बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सी०ई०ओ० डॉ० विद्यानंद सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह समेत कई अधिकारी रहे मौजूद।

Join us on:

और पढ़ें