अवैध उर्वरक जब्त समेत चार साइकिल जब्त,तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले से लगने वाली भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उर्वरकों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की अवैध आवागमन रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। ‘जी’ समवाय, बाह्य सीमा चौकी देवधा की गश्ती पार्टी ने 315 किलोग्राम यूरिया उर्वरक एवं 04 साइकिलें जब्त करते हुए तीन नेपाली नागरिकों को पकड़ा है।
यह कार्रवाई 05 अगस्त 2026 को लगभग 11:00 बजे सीमा स्तंभ संख्या 274/1 से लगभग 10 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र मे गांव गरहा, थाना देवधा, जिला मधुबनी (बिहार) में नियमित गश्त के दौरान किया गया।
गश्ती के दौरान एसएसबी जवानों ने चार व्यक्तियों को साइकिलों पर पीले रंग के बोरों में उर्वरक लेकर भारत से नेपाल की ओर जाते देखा। संदेह होने पर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, जिसमें एक व्यक्ति अपनी साइकिल छोड़कर नेपाल की ओर भागने में सफल हो गया, जबकि तीन व्यक्तियों को मौके पर पकड़ लिया गया।
तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 07 बोरी यूरिया उर्वरक जिस का कुल वजन 315 किलोग्राम, 03 हीरो साइकिल एवं 01 लक्ष्मी साइकिल बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उक्त यूरिया उर्वरक भारत के भगवती चौक, देवधा स्थित एक दुकान से खरीदकर नेपाल में कृषि कार्य हेतु ले जाया जा रहा था।
बरामद यूरिया उर्वरक – 07 बोरी,कुल 315 किलोग्राम। 03 हीरो साइकिल। 01लक्ष्मी साइकिल के साथ ही पकड़े गए तीनो नेपाली नागरिक जो धनुषा नेपाल के रहने वाले हैं। उन से
प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बरामद यूरिया उर्वरक भारत के भगवती चौक, देवधा स्थित दुकान से खरीदा गया था तथा नेपाल में कृषि कार्य के लिए ले जाया जा रहा था। फरार व्यक्ति की पहचान एवं मामले की विस्तृत जांच किया जा रहाहै।
बरामद यूरिया उर्वरक, साइकिलों एवं पकड़े गए व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर सीमा शुल्क विभाग जयनगर को सुपुर्द कर दिया गया है। इस बाबत 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कमांडेंट राजेंद्र कुमार ने कार्रवाई में शामिल जवानों की सराहना करते हुए कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उर्वरक, खाद, मादक पदार्थ, शराब, नकली भारतीय मुद्रा, ट्रेनिंग एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की अवैध तस्करी रोकने के साथ ही किसी तरह के अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। सीमा पर निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों से अपील किया है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध तस्करी की सूचना तत्काल सशस्त्र सीमा बल अथवा संबंधित एजेंसियों को दें, ताकि सीमा क्षेत्र को सुरक्षित एवं अपराधमुक्त बनाए रखा जा सके।

Join us on: