पंकज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद बिहारशरीफ एनएच-33 पर काको थाना क्षेत्र के सरस्वती मोड़ के पास मंगलवार देरशाम दर्दनाक सड़क हादसे में सफेपुर निवासी कृषि सलाहकार ज्ञानचंद शर्मा (50) की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर ट्रक वाक्य हवाले कर दिया इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दिया सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काफी देर बाद काबू पाया इस मौके पर आक्रोशित लोगों के द्वारा सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी किया गया
बताया जा रहा है कि ड्यूटी पूरी कर साइकिल से घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-33 जाम कर दिया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में आग लगा दी, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलते ही काको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
काको थाना क्षेत्र के जहानाबाद बिहारशरीफ एनएच 33 पर मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में अमथुआ पंचायत के कृषि सलाहकार ज्ञानचंद शर्मा (50) की मौत हो गई। हादसा सरस्वती मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने साइकिल सवार ज्ञानचंद शर्मा को पीछे से टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, ज्ञानचंद शर्मा काको बाजार से अपनी ड्यूटी पूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक उन्हें काफी दूर तक घसीटता चला गया। दुर्घटना में उनका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिजनों को पहचान करने में भी परेशानी हुई।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखकर आक्रोश जताया। बड़ी संख्या में लोगों ने जहानाबाद बिहारशरीफ एनएच 33 को जाम कर दिया।
हादसे से नाराज ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है।
परिजनों ने बताया कि ज्ञानचंद शर्मा रोज की तरह काम खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चालक से पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रहकर स्थिति सामान्य कराने में जुटी रही।




