बक्सर- श्मशान में भी भ्रष्टाचार,वसूली के लिए शव को घंटों रोका, मुर्दोँ को भी चैन नहीं!

SHARE:

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट

अस्पताल हो या श्मशान, भ्रष्टाचार चरम पर : बक्सर श्मशान में वसूली के लिए शव को घंटों रोका, नहीं मिल रही सम्मानजनक विदाई

बक्सर : अस्पताल के बाद अब श्मशान में भी भ्रष्टाचार चरम पर है। बक्सर श्मशान घाट का मामला सामने आया है जहां श्मशान कर्मी द्वारा वसूली के लिए परिजनों को घंटों परेशान किया जा रहा है।

आरोप है कि पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर शव को कई घंटे तक रोक कर रखा गया और अंतिम संस्कार के लिए अग्नि भी बड़े ही मशक्कत से दी गई। जहां एक पीड़ित व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, उसके बाद मामला और सुर्खियों में आ गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शोक की घड़ी में परिजनों से मनमानी वसूली की जा रही है। पैसे नहीं देने पर शव को घंटों तक इंतजार कराया जा रहा है। इससे मानवता हर रोज शर्मसार हो रही है। गरीब परिवारों के लिए यह स्थिति और भी पीड़ादायक बन गई है।

लोगों ने आरोप लगाया कि अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में भी कमीशनखोरी हो रही है। वसूली के चक्कर में मृतक को सम्मानजनक विदाई तक नहीं मिल पा रही है।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि श्मशान घाट में तुरंत पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए, श्मशान कर्मियों की मनमानी पर रोक लगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि अंतिम समय में भी लोगों को सम्मान मिल सके।

बाइट- परिजन

Join us on: