रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
बोलबम से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर..
सावन महीने के पहली सोमवारी को करीब 50 हजार कावरियों ने किया जलाभिषेक
बिहार के मुजफ्फरपुर में सावन की पहली सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में आधी रात को आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ पड़ा… पहलेजाघाट से पवित्र गंगाजल लेकर चले कावरियों का जत्था बाबा गरीबनाथ के मंदिर पहुँचते ही पूरा इलाका हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा..पूरा मंदिर परिसर में बोल बम के नारों से गुंजायमान हो उठा. पहलेजाघाट से जलभरकर मंदिर पहुँचे कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था.. रात 12 बजते ही अरधा से बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक हुआ..पहली सोमवारी पर लगभग 50 हजार कावरियों ने जलाभिषेक किया…
मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि सावन की पहली सोमवारी को बाबा गरीबनाथ धाम में लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया।अरघा के माध्यम से बाबा को जल अर्पित किया।सुरक्षा को लेकर सेवा दल और पुलिस कर्मियों को मंदिर परिसर में लगाया गया है..रात बारह बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया।
बाइट-: पंडित विनय पाठक,प्रधान पुजारी




