ट्रैक्टर और बाइक में भीषण टक्कर, बाइक सवार दो छात्र की मौत, मचा कोहराम!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

नालन्दा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के सिंगथु टाडापर गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार तीन बच्चे को कुचल दिया। इस घटना में चार वर्षीय ऋषिकेश कुमार और पंकज कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक बच्चे ने खेतों में कूदकर अपनी जान बचाई।घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि तीनों बच्चे टाडापर सिंगथु ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे, तभी खेत जुताई कर जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल से जा रहे तीनों बच्चे को कुचल दिया। इस घटना में दो बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे की बाल बाल जान बची। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर मानपुर थाना सीओ बिहार शरीफ समेत कई सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर उग्र ग्रामीणों को समझाने में जुटी है।वही घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा।सीओ लखेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों बच्चे साइकिल से पढ़ने जा रहे थे तभी ट्रैक्टर ने तीनों को कुचल दिया। फिलहाल पीड़ित परिवार सरकार द्वारा जो भी मुआवजा की राशि का प्रावधान है चंद दिनों के अंदर उपलब्ध कराया जाएगा।फिलहाल ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Join us on: