हमारे पार्टी के सभी वरिष्ठजन फीडबैक ले रहे हैं, मॉनिटरिंग कर रहे हैं: तेजस्वी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


बिहार विधानसभा की बांकीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मतदान की स्थिति, बूथवार फीडबैक और वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने दावा किया कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता लगातार फीडबैक ले रहे हैं और मतदान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हर वार्ड और बूथ से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं तथा बांकीपुर में इस बार भाजपा की करारी हार होगी। तेजस्वी ने विश्वास जताया कि राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता की जीत तय है और 3 अगस्त को परिणाम आने पर यह साफ हो जाएगा।

बाइट: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।

Join us on: