विजय कुमार सिन्हा ने अशोक धाम में श्रावणी मेला का किया शुभारंभ!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

विजय कुमार सिन्हा ने अशोक धाम में श्रावणी मेला का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात—अन्नपूर्णा भोजनशाला में ₹30 में भोजन, बनेगा दो मंजिला पुस्तकालय

विश्व प्रसिद्ध बाबा अशोक धाम, लखीसराय में आयोजित पावन श्रावणी मेला का शुभारंभ आज बिहार सरकार के माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी के करकमलों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ।


इस अवसर पर माननीय श्री सिन्हा ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर राज्य एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
माननीय श्री सिन्हा ने श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के भूमि दाता एवं सम्मानित ट्रस्टी स्वर्गीय श्री शंभू प्रसाद सिंह जी के निधन पर उनके आवास पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माननीय श्री सिन्हा के निर्देश पर अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रावण माह के दौरान संचालित अन्नपूर्णा भोजनशाला में भोजन का शुल्क 60 रुपये से घटाकर 30 रुपये करने की घोषणा की गई। इसके साथ ही अशोक धाम परिसर में दो मंजिला आधुनिक पुस्तकालय भवन के निर्माण की भी घोषणा की गई।
उद्घाटन समारोह में सूर्यगढ़ा विधायक श्री रामानंद मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे अशोक धाम परिसर में “हर-हर महादेव” एवं “बोल बम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्रावणी मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए अशोक धाम पहुँचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
सादर आभार
अजय कुशवाहा
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, लखीसराय।

Join us on: