हाफ एनकाउंटर के बाद ईलाजरत बदमाश पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार!

SHARE:

रिपोर्ट – शाहिद रजा!

सीतामढ़ी
सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक बंदी फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान परसौनी थाना क्षेत्र निवासी अमृत साह के पुत्र फेकन कुमार के रूप में की गई है। कैदी की रखवाली के लिए चार-चार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था, लेकिन वे उसे भागने से रोकने में पूरी तरह नाकाम रहे। फेकन कुमार पर लूटकांड सहित कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीते 24 जून को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ (हाफ एनकाउंटर) के दौरान उसके पैर में गोली लगी थी। गिरफ्तारी के बाद उसे इलाज और न्यायिक हिरासत के तहत सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष धनजय चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस अस्पताल परिसर और आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि भागने की दिशा और मददगारों का पता लगाया जा सके। इधर सीतामढ़ी के SP अमित रंजन ने कैदी की सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है ।

Join us on: