कलश शोभायात्रा के दौरान डीजे घुमाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, तलवार से हमले में 4 जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

नालंदा :अस्थावां में कलश शोभायात्रा के दौरान डीजे घुमाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। दोनों पक्षों में गोलीबारी और तलवारबाजी शुरू हो गई। घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी। चार लोग तलवारबाजी में घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस संतर्क है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि अभी तक दोनों पक्ष की ओर से लिखित आवेदन के आधार पर बीस नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

बाइट:जख्मी

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Join us on: